News By Ajeet Kumar
Updated :- 18 May 2026 At 9:16 PM
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हे फैन के साथ उनके बर्ताव को लेकर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर पराग की जमकर आलोचना हो रही है।
रियान पराग ने बच्चे को फोटो लेने से किया मना
नन्हें फैन को रियान ने साइड हटाया दरअसल, वायरल क्लिप में रियान पराग भारी सुरक्षा के बीच कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकलकर एक छोटा बच्चा उनके पास पहुंच गया और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करने लगा। वह बच्चा सुरक्षा घेरे को चकमा देकर लगातार राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के करीब चलने की कोशिश कर रहा था।
शुरुआत में पराग ने बच्चे से हटने के लिए कहा और वीडियो में उन्हें साइड हो जा कहते हुए सुना जा सकता है। लेकिन जब बच्चा वहां से नहीं हटा तो पराग ने उसे दोनों हाथों से उठाकर खुद से दूर दूसरी तरफ रख दिया और आगे बढ़ गए। पराग का यह तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आ रहा है।
रियान पराग हो रहे ट्रोल
इस घटना के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों का मानना है कि पराग को एक सेलिब्रिटी और रोल मॉडल होने के नाते बच्चे के साथ थोड़ा और प्यार और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए था। हालांकि, कुछ लोग उनके बचाव में भी उतरे हैं जिनका कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों पर दबाव होता है।
वेपिंग को लेकर लगा था जुर्मानायह पहली बार नहीं है जब रियान पराग अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आए हैं। वह अक्सर मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज और मैदान के बाहर अपनी हरकतों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। हाल ही में ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े जाने के बाद उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया था। खोलें