रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाते हुए आंद्रे रसेल और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वो इस लीग में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए।
News by Ajeet Kumar
Updated :-16 May 2026 At 10.50 AM
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया और इस मुकाबले में इस टीम के ओपनर बैटर रोहित शर्मा ने धीमी बैटिंग करते हुए 2 छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली, लेकिन वो आंद्रे रसेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित शर्मा अब आईपीएल में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आंद्र रसेल के आगे निकल गए हैं।आंद्रे रसेल का टूटा रिकॉर्ड, रोहित निकले आगे।
आंद्र रसेल अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं, लेकिन उन्होंने इस लीग में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए कुल 36 छक्के लगाए थे तो वहीं केएल राहुल ने भी अब तक इस लीग में 200 प्लस का स्कोर चेज करते हुए कुल 36 छक्के लगाए हैं। अब रोहित शर्मा इन दोनों से आगे निकल गए हैं। रोहित ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान जैसे ही 2 छक्के लगाए वो रसेल-राहुल से आगे निकल गए। रोहित ने अब तक इस लीग में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए कुल 38 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए जबकि रसेल और राहुल अब संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं।
इसे भी पढ़ें :- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिश गेल का रिकॉर्ड, अब ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
इसे भी पढ़ें :- तिलक वर्मा ने धर्मशाला में लगाया सबसे लंबा छक्का, सबसे लंबा छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने, लंबाई जानकार हो जाएंगे हैरान
आईपीएल में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने अब तक कुल 46 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर इस वक्त तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने कुल 41 सिक्स जड़े हैं। अभिषेक शर्मा के बाद इस सीजन में सीएसके में शामिल हुए बैटर संजू सैमसन हैं जिन्होंने कुल 40 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :- मिशेल मार्श ने एक ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन, वही एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लूटने वाले गेंदबाज बने अंशुल कंबोज
इसे भी पढ़ें:- नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, IPL को अपने देश लौटा दिग्गज खिलाड़ी
इसे भी पढ़ें ;- IPL के बीच मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, 10 साल से टीम में रहे खिलाड़ी ने छोड़ा साथ
आईपीएल में 200+ स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स
◎ 46 छक्के : निकोलस पूरन
◎41 छक्के : अभिषेक शर्मा
◎ 40 छक्के : संजू सैमसन
◉38 छक्के : रोहित शर्मा
◎ 36 छक्के : आंद्रे रसेल
◎36 छक्के : केएल राहुल