News by: Ajeet Kumar
Updated:15 May 2026 11:45 am
Vaibhav Suryavanshi News:- ऑरेंज कैप की दौड़ में दो ही खिलाड़ी इस साल अब तक ऐसे हैं, जिन्होंने 500 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें एक भारतीय है। विराट कोहली इसके काफी करीब हैं। पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार ने अपना जलवा दिखाया है।
वैभव सूर्यवंशीऑरेंज कैप की रेस रोज रोज और भी दिलचस्प होती जा रही है। अब तक केवल दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 500 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। इस बीच वैभव सूर्यवंशी, जो इस कैप के लिए कुछ दिन पहले तक तगड़े दावेदार माने जा रहे थे, वे पीछे रह गए हैं। अब उन्हें फिर से इस दौड़ में आने के लिए एक बड़ी पारी चाहिए। विराट कोहली ने फिर से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इतना ही नहीं, पर्पल कैप पर भारतीय तेज गेंदबाज का दबदबा है, जिसने इससे पहले साल 2016 में भी इसे जीतने में सफलता हासिल की थी।
हेनरिक क्लासेन और साई सुदर्शन इस साल आईपीएल में पूरे कर लिए 500 से अधिक रन
आईपीएल के इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने अब तक 12 मैच खेलकर 508 रन बना लिए हैं। 500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 501 रन बनाए हैं। इनके अलावा और किसी ने भी 500 का आंकड़ा पार नहीं किया है। हां, विराट कोहली इसके काफी करीब जरूर आ गए हैं। कोहली ने अब तक 12 मैच खेलकर 484 रन पूरे कर लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi News) सातवें नंबर पर सरके
इस बीच बात अगर वैभव सूर्यवंशी की करें तो वे इस रेस में काफी पीछे रह गए हैं। वैभव ने अब तक 11 मैच खेलकर 440 रन बनाए हैं। वे इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 7 पर चले गए हैं। हेनरिक क्लासेन, साई सुदर्शन और विराट कोहली के अलावा अभिषेक शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल भी उनसे आगे चल रहे हैं। अब राजस्थान रॉयल्स का अगला आईपीएल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 मई को खेला जाएगा। इसमें अगर वे बड़ी पारी खेलते हैं तभी वे फिर से दौड़ में आ पाएंगे।
सबसे ज्यादा विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा
इस बीच पर्पल कैप पर भी एक नजर डाली जानी चाहिए। इसमें भुवनेश्वर कुमार का जलवा है। आरसीबी के लिए आईपीएल खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 12 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। अंशुल कम्बोज 11 मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं। यानी यहां भी जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में इस लिस्ट में भी बदलाव हो।
इसे भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास का सबसे अधिक रन: एक ही मैच में लगे एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, टीम को मिला 794 रन से जीत
इसे भी पढ़ें:- IPL के बीच हुई दिग्गज क्रिकेटर की मौत, विराट कोहली और युवराज सिंह का रो रोकर हुआ बुरा हाल
1 thought on “वैभव सूर्यवंशी रह गए पीछे, हुए ऑरेंज कैप के रेस से बाहर: दो बल्लेबाजों के 500 पार”