18 centuries 380 wickets 10828 रन, 18 शतक और 380 विकेट: IPL के बीच धाकड़ खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप विनर टीम का भी था हिस्सा

आईपीएल 2026 की धूम इस वक्त दुनियाभर में देखने को मिल रही है। उसी बीच इंग्लैंड के एक धाकड़ खिलाड़ी ने अचानक से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इस खिलाड़ी ने 10 साल लंबे फर्स्ट क्लास करियर पर विराम लगाया।

News By Ajeet Kumar

Updated :- 15 May 2026 At 10: 21 AM

18 centuries 380 wickets 10828 रन, 18 शतक और 380 विकेट: IPL के बीच धाकड़ खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप विनर टीम का भी था हिस्सा:- इंग्लैंड के लिए 2019 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे और टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक छाप छोड़ने वाले धाकड़ ऑलराउंडर ने संन्यास की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने बुधवार रात अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। लॉसन के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं और 380 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं।10 साल में खेले सिर्फ 4 इंटरनेशनल टेस्ट मैच।

घरेलू क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में थे शामिल

लियाम डॉसन घरेलू इंग्लिश क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 218 फर्स्ट क्लास मैचों में 18 शतक और 56 अर्धशतक के साथ 10828 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में भी डॉसन ने 218 मैचों में 380 विकेट लिए। जबकि 2016-17 में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू करने वाले लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ चार टेस्ट मैच ही खेले। इंग्लैंड के लिए 4 मैचों में उन्होंने 8 विकेट झटके। जबकि एक अर्धशतक समेत 110 रन बनाए। उन्हें भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में इंग्लैंड के लिए एक मैच खेलने का मौका मिला था। उसके बाद फिर वह एशेज से बाहर हो गए।

2019 वर्ल्ड कप विनर टीम का भी थे हिस्सा

लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 9 वनडे इंटरनेशनल और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 32 और वनडे में 9 विकेट दर्ज हैं। वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। डॉसन 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें टीम में बैकअप स्पिनर के तौर पर रखा गया था।

लियाम से कहा

लियाम डॉसन ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा,”मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है। यह फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए यह इस फैसले का सही वक्त है। मुझे गर्व है कि मैंने हैम्पशायर के लिए 200 से ज्यादा मुकाबले खेले। मैं अब इस टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हैम्पशायर हमेशा मेरा घर रहेगा। सभी फैंस और साथियों का भी शुक्रिया।

”विराट नंबर 1, वैभव और अभिषेक भी लिस्ट में; ये हैं T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयआईपीएल 2026 के 57वें मैच में विराट कोहली ने अपना 10वां टी20 शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले भारतीय हैं। वहीं अभिषेक शर्मा इसमें दूसरे नंबर पर हैं तो मात्र 29 मैच खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने भी खास जगह बनाई है।

इसे भी पढ़ें :- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास का सबसे ज्यादा रन, एक ही मैच में लगे एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, 794 रनों से जीती टीम

इसे भी पढ़ें:- IPL के बीच हुई दिग्गज क्रिकेटर की मौत, विराट कोहली और युवराज सिंह का रो रोकर हुआ बुरा हाल

इसे भी पढ़ें :- बिहार के एक और लाल को मिला भारतीय टीम में मौका, IPL में मचा रहे हैं तबाही

1 thought on “18 centuries 380 wickets 10828 रन, 18 शतक और 380 विकेट: IPL के बीच धाकड़ खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप विनर टीम का भी था हिस्सा”

Leave a Comment