ODI Tri-Series: इंडिया ए टीम जून के महीने में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां वनडे ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमे कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है.
- ODI Tri-Series: अब टीम इंडिया की जर्सी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा बने कप्तान, वनडे टीम का ऐलान इंडिया ए टीम
News By Ajeet Kumar
Updated 15 May 2026 at 12:37 AM
ODI Tri-Series: आईपीएल 2026 के बाद इंडिया ए टीम श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर वनडे ट्राई सीरीज खेलनी जानी है, जिसमें श्रीलंका ए, भारत ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है, जो आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं.

इंडिया ए टीम का ऐलान तिलक वर्मा बने कप्तान
तुम का ऐलान हो चुका है, सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान तिलक वर्मा केवीबनाया गया है, वहीं रियान पराग उपकप्तान होंगे. सीरीज के बाद इंडिया ए टीम को श्रीलंका ए के खिलाफ दो मल्टी-डे (रेड-बॉल) मैच भी खेलने हैं. इन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा. बता दें, इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून को होगी और फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा. इस दौरान सभी टीमें आपस में दो बार भिड़ेंगी और फिर टॉप की 2 टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी.
युवाओं को मिला मौका
वनडे ट्राई सीरीज के लिए प्रियांश आर्या, आयुष बडोनी और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी चुना गया है. वहीं, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान जैसे युवा गेंदबाजों के पास भी इस सीरीज में बड़ा मौका होगा.
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
ट्राई सीरीज का शेड्यूल
9 जून: भारत ए बनाम श्रीलंका ए11 जून: भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए13 जून: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए15 जून: भारत ए बनाम श्रीलंका ए17 जून: भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए19 जून: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए21 जून:
इसे भी पढ़ें :- जिम्बाब्वे में 50 ओवर के मैच में टूटा रनों का एतिहासिक रिकॉर्ड, लगे 822 रन मिली 794 रनों से जीत
इसे भी पढ़ें :- IPL के बीच हुआ एक क्रिकेटर का निधन, फुट फुट रोए विराट और युवराज