भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पंजाब और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया था। इस दिग्गज क्रिकेटर के निधन के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
News By Ajeet Kumar
Amanpreet Singh Gill Death: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई। टीम इंडिया के लिए अंडर-19 लेवल पर खेल चुके क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह ने 6 मई को चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। 36 साल की उम्र में अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।
कौन थे अमनप्रीत सिंह गिल?
अमनप्रीत सिंह गिल पंजाब के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में शामिल रहे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान मेहनत और अनुशासन के दम पर बनाई। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम फास्ट गेंदबाज थे। क्रिकेट के प्रति उनकी लगन ने उन्हें कम उम्र में ही पंजाब क्रिकेट सर्किट में पहचान दिलाई।उन्होंने भारत अंडर-19 टीम, पंजाब और आईपीएल फ्रेंचाइजी Punjab Kings (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) का प्रतिनिधित्व किया। युवा स्तर पर उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया और वे पंजाब क्रिकेट के उभरते चेहरों में गिने जाते थे।खेल करियर के बाद भी अमनप्रीत क्रिकेट से जुड़े रहे। उन्होंने पंजाब सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में 2019-20, 2020-21, 2022-23 और 2024-25 सत्रों में सेवाएं दीं। चयनकर्ता के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और राज्य क्रिकेट को मजबूत करने में योगदान दिया।
विराट कोहली के साथी थे अमनप्रीत सिंह गिल
विराट कोहली के अंडर-19 टीम साथी रहे अमनप्रीत सिंह पंजाब क्रिकेट संघगिल ने पंजाब के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए। वह आईपीएल के पहले सत्र में पंजाब फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब का भी हिस्सा रहे थे। बाद में उन्होंने पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
पंजाब क्रिकेट संघ ने जताया शोक
पंजाब क्रिकेट संघ ने एक्स पर लिखा कि पंजाब क्रिकेट संघ पूर्व पंजाब क्रिकेटर और पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। शोक संतप्त परिवार और उनके करीबियों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। भारत के दो बार के विश्व कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी गिल को श्रद्धांजलि दी।