दिल्ली और कोलकाता के बीच खेले जाने वाले मैच में कोलकाता का पलड़ा भारी, राहुल पर रहेगी सबकी नजर

आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Edited by: Ajeet Kumar 4:55 PM

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए उतरेंगी।

आज के मैच में केकेआर का पलड़ा थोड़ी भारी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात ये है कि टीम अपने घर पर खेल रही है। यहां की बाउंड्री छोटी हैं और पिच भी धीमी नजर आ रही है। जिसका फायदा कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल उठा सकते हैं। यहां पर रनों का पीछा करना आसान होता है। यहां का ग्राउंड चेजिंग हैं और बड़ा स्कोर भी हासिल किया जा सकता है। आज के मैच की संभावित विजेता टीम केकेआर हो सकती है, लेकिन दिल्ली की टीम अपने घर पर बाजी मार ले जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से केकेआर न 19 और दिल्ली ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। यानी यहां कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

शानदार फॉर्म में केएल राहुल

केएल राहुल डीसी की बैटिंग के लगातार मजबूत स्तंभ रहे हैं, उन्होंने 181 के स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनकी टीम के कुल रनों में इसका योगदान 26 प्रतिशत है। यह आंकड़ा उनके आस-पास की कमजोरी को दिखाता है और यह भी कि दूसरे बैटर्स को बैटिंग में ज्यादा निरंतरता दिखाने की जरूरत है। टीम के लिए बॉलिंग के आंकड़े भी उतने ही चिंताजनक हैं।

गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर

टी नटराजन की फॉर्म में काफी गिरावट आई है। पिछले सात मुकाबलों में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला है, जबकि कुलदीप यादव अपने करियर के सबसे महंगे सीजन से गुजर रहे हैं।केकेआर ने 9 में से जीते हैं 5 मैचदूसरी ओर, कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन 9 में से 5 मैच गंवा दिए हैं। तीन बार की चैंपियन केकेआर, एक मुश्किल शुरुआत के बाद, जिसमें उसने अपने शुरुआती 6 मुकाबले गंवा दिए थे, अब लगातार तीन मैच जीतकर आ रही है। केकेआर के लिए, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी एक बार फिर अहम भूमिका निभाएगी। अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन का शानदार प्रदर्शन, ये सभी संकेत हैं कि टीम अब अपनी लय में आ रही है।

DC vs KKR हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार आमना सामना हुआ है, केकेआस ने इस दौरान 19 तो डीसी ने 15 मैच जीते हैं। दोनों के बीच एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। पिछले चार मुकाबलों में कोलकाता ने दिल्ली को तीन बार हाराया है।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

Leave a Comment