- वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली। जिसके बाद वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका का दिल जीत लिया।
- राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
News By Ajeet Kumar
Updated:- 20 May 2026 At 11:32 PM
जयपुर: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 38 गेंदों में 10 गगनचुंबी छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय हर तरफ छाए हुए हैं। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। लेकिन इस मुकाबले के बाद वैभव ने मैदान के बाहर जो किया उसने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों का बल्कि विरोधी टीम के ओनर संजीव गोयनका का दिल भी जीत लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने छूए संजीव गोयनका की पत्नी के पैर
वैभव सूर्यवंशी ने दिखाए अपने संस्कार मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी आपस में मिल रहे थे तब लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका खुद इस युवा खिलाड़ी से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच खेल को लेकर कुछ देर बातचीत हुई। संजीव गोयनका वैभव की इस बेमिसाल पारी की तारीफ कर ही रहे थे कि तभी वहां उनकी पत्नी भी आ गईं।वैभव ने छूए पैर जैसे ही संजीव गोयनका ने अपनी पत्नी से वैभव का परिचय कराना शुरू किया इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय संस्कृति की एक बेहद खूबसूरत झलक पेश की। वैभव ने बिना एक पल गंवाए तुरंत हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते किया और बड़े ही आदर के साथ झुककर उनके पैर छुए। वैभव सूर्यवंशी के इस व्यवहार ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल तगड़े खिलाड़ी हैं, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कारों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं।
राजस्थान की धमाकेदार जीत
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत किया। एलएसजी को पांच विकेट पर 220 रन पर रोकने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाकर जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 93, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 और यशस्वी जायसवाल ने 43 रन का योगदान दिया