IPL में सबसे कम पारियों में 1000 से 14 हजार रन बनाने वाले भारतीय, विराट कोहली ने 6 और केएल राहुल ने 4 बार बनाया कीर्तिमान

आईपीएल में बड़े रन आंकड़ों तक सबसे तेज पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शुरुआती माइलस्टोन पर युवा खिलाड़ियों का दबदबा है, जबकि 9000 रन के बाद सिर्फ विराट कोहली का नाम दिखाई देता है।

News By Ajeet Kumar

Updated 15 May 2026 At 8:23 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रन बनाना जितना मुश्किल होता गया है, उतना ही खास हो गया है किसी बल्लेबाज का लगातार बड़े आंकड़ों तक पहुंचना। कई भारतीय बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई, लेकिन जब बात सबसे कम पारियों में बड़े रन-माइलस्टोन तक पहुंचने की आती है, तो कुछ नाम अलग ही चमकते हैं। एक हजार से लेकर 14000 रन तक के सफर में अलग-अलग भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। शुरुआती आंकड़ों में युवा बल्लेबाजों का दबदबा दिखता है, जबकि बड़े आंकड़ों पर पूरी तरह विराट कोहली और केएल राहुल राज नजर आता है।

शुरुआती माइलस्टोन पर युवा बल्लेबाजों का कब्जा

1000 रन तक पहुंचने में सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैं। देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 25 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, दो हजार रन के मामले में बी साई सुदर्शन ने 54 पारियों में यह आंकड़ा छूकर अपनी निरंतरता साबित की। तीन हजार और चार हजार रन तक पहुंचने में क्रमशः तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे कम पारियां खेलीं। इससे साफ है कि नई पीढ़ी के भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में तेजी से प्रभाव छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिश गेल का महान रिकॉर्ड, रिकॉर्ड तोड़ने से साथ ही ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

इसे भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को लगा एक बड़ा झटका, हुए रेस से बाहर

इसे भी पढ़ें:- तिलक वर्मा ने धर्मशाला में तोड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

देवदत्त पडिक्कल ने मात्र 25 पारियों में 1000 रन बनाकर अपनी आक्रामक शुरुआत का लोहा मनवाया। बी साई सुदर्शन ने 54 पारियों में 2000 रन का आंकड़ा छूकर साबित किया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने 90 पारियों में तीन हजार रन का आंकड़ा पार कर अपनी निरंतरता दर्ज कराई। ऋतुराज गायकवाड़ ने 116 पारियों में 4000 रन पूरे कर खुद पर फ्रेंचाइजी के दांव लगाने को सही साबित किया।

केएल राहुल 5000 से 8000 रन तक के बादशाह

पांच हजार रन के बाद कहानी पूरी तरह केएल राहुल के नाम हो जाती है। केएल राहुल ने 143 पारियों में पांच हजार रन पूरे किये। इसके बाद 6000, 7000 और 8000 रन तक के सभी रिकॉर्ड अपने नाम किये। केएल राहुल की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत निरंतरता और तेज रन गति रही है। यही वजह है कि वह लंबे समय तक आईपीएल के सबसे भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :- इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL और वर्ल्ड कप में मचा चुके हैं धमाल

इसे भी पढ़ें:- इंग्लैंड के महान महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष टीम की कोच बनने वाली पहली महिला बनी

इसे भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास का सबसे अधिक रन, एक ही पारी में बने एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, टीम को मिला 794 रन से जीत

नौ हजार के बाद सिर्फ विराट कोहली का राज

नौ हजार रन के बाद आईपीएल में विराट कोहली का ही नाम दिखाई देता है। विराट कोहली ने 271 पारियों में 9000 रन पूरे किये और फिर दस हजार से से लेकर 14000 रन तक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे समय तक एक ही स्तर पर प्रदर्शन करना रही है। आईपीएल इतिहास में इतने बड़े रन आंकड़ों तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि उन्होंने लगभग हर सीजन में टीम के लिए अहम योगदान दिया।

आईपीएल में निरंतरता का असली पैमाना

आईपीएल जैसे तेज फॉर्मेट में सिर्फ विस्फोटक बल्लेबाजी ही काफी नहीं होती, बल्कि कई वर्षों तक लगातार रन बनाना सबसे कठिन चुनौती होती है। यही कारण है कि नौ हजार के बाद रिकॉर्ड सूची में सिर्फ विराट कोहली का नाम दिखाई देता है, जबकि पांच हजार से आठ हजार रन तक केएल राहुल का दबदबा बना रहा।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 से 14000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ी पारियां रन

देवदत्त पडिक्कल 25 1000

बी साई सुदर्शन 54 2000

तिलक वर्मा 90 3000

ऋतुराज गायकवाड़ 116 4000

केएल राहुल 143 5000

केएल राहुल 166 6000

केएल राहुल 197 7000

केएल राहुल 224 8000

विराट कोहली 271 9000

विराट कोहली 299 10000

विराट कोहली 337 11000

विराट कोहली 360 12000

विराट कोहली 386 13000

विराट कोहली 409 14000

Leave a Comment