इंग्लैंड के महान क्रिकेटर सारा टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष क्रिकेट टीम की कोच बनने वाली पहली महिला बनीं

इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए सीनियर पुरुषों की टेस्ट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को यह घोषणा की।

News By Ajeet Kumar

Updated:- 15 May 2026 At 1:15 PM

इंग्लैंड के महान क्रिकेटर सारा टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष क्रिकेट टीम की कोच बनने वाली पहली महिला बनीं इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए सीनियर पुरुषों की टेस्ट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को यह घोषणा की।

महिला क्रिकेट के इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाने वाली 37 वर्षीय टेलर ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) टीम के साथ भी काम किया है। वहां उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ में जगह मिली है।

सारा ने खेली है 226 मैच

सभी प्रारूप में कुल 226 मैच खेलने वाली टेलर ने ससेक्स की पुरुषों की टीम के साथ-साथ मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स के साथ भी काम किया है। उन्हें क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर एक संक्षिप्त कार्यकाल के अनुबंध की पेशकश की गई है। इस पद पर वह कार्ल हॉपकिंसन की जगह लेंगी जो फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अपने काम में माहिर और सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है। उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बर्नी (परफॉर्मेंस डायरेक्टर) के साथ काफी काम किया है। ये दोनों ही उनकी जमकर तारीफ करते हैं। इसलिए जैसा कि हमें दिख रहा है, वह अपने क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं।

सारा फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ है

उन्होंने कहा, ‘वह (टेलर) जिस तरह से वह अपना काम करती हैं उससे हम पूरी तरह से और अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हैं।’की ने कहा, ‘कार्ल हॉपकिंसन की बात करें तो जैसा कि आज के क्रिकेट जगत का चलन है, वह फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए करने को काफी काम है इसलिए हम भविष्य में किसी ना किसी समय उनकी सेवाओं का उपयोग जरूर करेंगे, बस इस श्रृंखला के लिए नहीं।’

सारा ने किया था 2006 में डेब्यू

सारा टेलर महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने 2006 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और विकेट के पीछे उनकी चुस्ती-फुर्ती और बिजली जैसी रफ्तार ने महिला क्रिकेट में विकेटकीपिंग का एक नया ही मानक सेट किया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 10 टेस्ट मैच, 126 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय और 90 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में मिलाकर उनके नाम 6500 से ज्यादा रन हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7 शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं।

2009 में वर्ल्ड कप के जीत निभाई थी अहम भूमिका

सारा टेलर ने 2009 में इंग्लैंड को महिला वनडे वर्ल्ड कप के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 2017 में इंग्लैंड की वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का भी हिस्सा रही थीं। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। फाइनल में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम पर 9 रनों से जीत हासिल की थी। सारा टेलर को 2014 में आईसीसी ने वूमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था।

इसे भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास के सबसे ज्यादा रन, एक ही मैच में लगे एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, टीम ने 794 रनों से जीता

इसे भी पढ़ें:- इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL में मचाई थी तबाही

इसे भी पढ़ें:- बिहार का एक लाल का हुआ भारतीय टीम में चयन, अभी IPL में मचा रहे हैं तबाही

इसे भी पढ़ें:- IPL के बीच हुई दिग्गज क्रिकेटर की मौत, विराट कोहली और युवराज सिंह का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Leave a Comment