भारत की सबसे अनोखी नदियां, 10 KM चौड़ाई और 380 फीट गराई के साथ 2900 किलोमीटर है लंबी, एक नहीं नाम भी है अनेक

इस धरती पर डेढ़ लाख से ज्यादा नदियां बहती हैं। इनमें कुछ नदियां छोटी होती हैं, तो नदी काफी बड़ी है। सभी नदियों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं भी हैं। भारत में छोटी-बड़ी मिलाकार सैकड़ों नदियां बहती हैं। ये नदियों देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से होकर गुजरती हैं। भारत में कुछ नदियों की पूजा तक की जाती है। वहीं, कुछ नदी ऐसी भी हैं, जिन्हें लोग छूने से भी डरते हैं। क्योंकि, उन नदियों को लेकर कई कहानियां प्रजलित हैं और उसे श्रापित माना जाता है। लेकिन, आज हम आपको भारत की जिस नदी के बारे में बताएंगे, वो बेहद ही अनोखी नदी है। क्योंकि, यह भारत की सबसे चौड़ी और गहरी नदी भी है। इतना ही नहीं उस नदी के एक नहीं बल्कि कई नाम भी हैं।

News By Ajeet Kumar

Updated:- 16 May 2026 At 7:20 AM

भारत की नदियां

भारत की नदियों के बारे में अगर बात की जाए, तो आप सबके मन में सबसे पहले गंगा, यमुना, सरयू, सतलज, सरस्वती नदियों का ही नाम आता है। क्योंकि, ये नदियां भारत में काफी फेमस हैं।

आस्था की डुबकी

इन नदियो में लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं, उनकी आरती करते हैं और पूजा भी करते हैं। लेकिन, कई ऐसी नदियां भी हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। इतना ही नहीं उन नदियों की सच्चाई के बारे में भी लोग नहीं जानते हैं।

अलग-अलग खासियत

भारत में भी बहने वाली नदियों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं हैं। भारत की सबसे लंबी नदी की बात करें, तो सबको पता है कि गंगा नदी यहां सबसे लंबी नदी है। लेकिन, इस आर्टिकल में हम जिस नदी के बारे में बात करेंगे, वो भारत की सबसे चौड़ी नदी है।

ब्रह्मपुत्र नदी

इस नदी का नाम ब्रह्मपुत्र नदी है, जो भारत की सबसे चौड़ी नदी है। इस नदी की अधिकतम चौड़ाई 10 किलोमीटर है। इस नदी की औसत चौड़ाई करीब 5.46 किलोमीटर है। लेकिन असम के डिब्रूगढ़ के पास बाढ़ के मौसम में यह 10 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है।

भारत की सबसे गहरी नदी

इतना ही नहीं ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सबसे गहरी नदी भी है। इस नदी की औसतन गहराई 124 फीट बताई जाती है। वहीं, ब्रह्मपुत्र नदी की अधिकतम गहराई 380 फीट बताई जाती है। आप इससे अंदाज लगा सकते हैं कि यह कितनी गहरी होगी।

इसे भी पढ़ें : बलेन शाह सरकार की बढ़ी मुश्किलें, भारत से लगाई चीनी पर रोक

इसे भी पढ़ें:- भारत ने लगाई चीनी की निर्यात पर रोक, अगले आदेश तक तक लगी रोक, कई देशों की बढ़ी मुश्किलें

इसे भी पढ़ें:- बिहारवासी के लिए खुशी की खबर! EV पर सरकार देगी 12 हजार का अनुदान

2900 किलोमीटर लंबी

वहीं, लंबाई की बात करें तो ब्रह्मपुत्र नदी 2900 किलोमीटर लंबी है। यहां आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के कैलाश क्षेत्र से तकरीबन 5300 मीटर की ऊंचाई से शुरू होती है। इस नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील के पास चेमायुंगदुंग ग्लेशियर है।

Leave a Comment