News By Ajeet Kumar
Updated :- 16 May 2026 At 9:56 AM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। वह एमआई से साल 2010 से जुड़े हुए थे। रॉबिन ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि वह न केवल आईपीएल टीम, बल्कि आईएलटी20 फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं।
रॉबिन सिंह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग हुए
रॉबिन सिंह साल 2022 से मुंबई इंडियंस के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस साल उनके विदेशी सेटअप के साथ भी उनकी भूमिका खत्म हो गई। रॉबिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ भी नहीं रहूंगा। 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सपोर्ट के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस का शुक्रिया। आने वाले सालों के लिए फ्रेंचाइजी को गुड लक।
Robin Singh And Sachin Tendulkar
इसे भी पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को लगा बड़ा झटका, हुए बाहर
इसे भी पढ़ें :- ईशान किशन के बाद बिहार के एक और लाल को भारतीय टीम में हुआ चयन, अभी मचा रहे हैं IPL में तबाही
इसे भी पढ़ें :- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिश गेल का रिकॉर्ड, अब ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
इसे भी पढ़ें :- तिलक वर्मा ने तोड़ा सबसे लंबी छक्का लगाने का रिकॉर्ड, लंबाई जानकार हो जाएंगे हैरान
इसे भी पढ़ें :- भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, तोड़ा युज़वेंद्र चहल का रिकॉर्ड
‘रॉबिन सिंह 2010 से एमआई के साथ हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के पांच आईपीएल खिताब और दो सीएलटी20 कैंपेन में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 2023 में आईएलटी20 के पहले सीजन में एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर भी काम किया था। 2024 में उन्हें एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था।
भारत के लिए 136 वनडे खेले चुके
पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन सिंह ने 136 वनडे मुकाबलों में 5.75 की औसत से 2336 रन बनाए और 43.26 की औसत से 69 विकेट चटकाए। रिटायरमेंट के बाद रॉबिन ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा और उन्हें यहां भी काफी सफलता मिली। वह दुनिया भर में कई टी20 लीग सेटअप के अहम सदस्य रहे हैं। वह आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स के कोच रहे थे, लेकिन उस सीजन टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी।