Uganda Cricket Team: आईपीएल 2026 के बीच युगांडा क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आ रही है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस दौरान 4 वनडे और 4 टी20 मैच खेले जाएंगे.
News By Ajeet Kumar
Updated:- 16 May 2026 At 8:19PM
Uganda Cricket Team: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने एक बड़ा ऐलान किया है. युगांडा क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आने वली है. इस दौरे पर वह अलग-अलग टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी. 18 मई से 30 मई तक कुल 8 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 4 वनडे और 4 टी20 शामिल हैं. यह दौरा दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. वनडे मैच MCA कोल्ट्स टीम के खिलाफ खेले जाएंगे. वहीं, टी20 मैच टी20 मुंबई लीग की अलग-अलग टीमों के खिलाफ होंगे.
युगांडा क्रिकेट टीम का भारत दौरा
MCA और क्रिकेट युगांडा के बीच हाल ही में पांच साल का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) साइन किया गया है. इस समझौते का मकसद उगांडा में क्रिकेट के विकास को नई ऊंचाई देना है. इसमें इंटरनेशनल मैचों के मौके बढ़ाना, हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम को मजबूत करना, युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर पाथवे तैयार करना, कोचिंग-तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना शामिल है.
इस दौरे की शुरुआत वनडे मैचों के साथ होगी. पहला मैच 18 मई और दूसरा मैच 20 मई को पालघर दहानू तालुका स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा. फिर 22 और 24 मई को अडानी स्टेडियम में बाकी दो मुकाबले होंगे. इसके बाद 26 मई को ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में पहला टी20 खेला जाएगा. बाकी 3 टी20 मैच 27, 29 और 30 मई को अडानी स्टेडियम में होंगे. इस दौरान युगांडा टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज फ्रेड अचेलम करेंगे. टीम में पूर्व अंडर-19 कप्तान फहाद मुतागाना, एनॉक कसैजा के साथ-साथ रोनाल्ड लुताया और स्पिनर सिराजे न्सुबुगा जैसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:- इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ने लिया संन्यास IPL और वर्ल्ड कप में मचा दिया था धमाल
इसे भी पढ़ें :- इंग्लैंड के महान महिला क्रिकेटर ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसी करने वाली पहली महिला बनी
इसे भी पढ़ें :- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिश गेल का रिकॉर्ड, अब ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
इसे भी पढ़ें:- भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, तोड़ा युज़वेंद्र चहल का रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें :- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास का सबसे अधिक रन, एक ही पारी में बने एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, टीम को मिला 794 रन से जीत
युगांडा टीम का स्क्वॉड
फ्रेड अचेलम (कप्तान), साइमन स्सेसाजी, चार्ल्स मुसेमेजा, रोनाल्ड लुताया, जेराल्ड ओलिपा, अनास बैग मिर्जा, फहाद मुतागाना, जुमा मियाजी, कोस्मास क्येवुता, जोसेफ बागुमा, हेनरी स्सेन्योन्डो, सिराजे न्सुबुगा, एनॉक कसैजा, दिनेश नकरानी, राघव धवन और अल्पेश रामजानी