Most sixes in an IPL innings: कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम गुजरात के खिलाफ करो या मरो मुकाबले मे उतरी तो उसके पास केवल जीत दर्ज करने का विकल्प था और इसकी शुरुआत केकेआर ने शानदार तरीके से की।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और छक्कों का नया रिकॉर्ड बना दिया।
News By Ajeet Kumar
Updated:-18 May 2026 At 8:07 PM
कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स का यह 100वां मुकाबला था। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाजों ने गजब की बल्लेबाजी की और आईपीएल में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस दौरान केकेआर के बल्लेबाजों ने छक्कों का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। चलिए जानते हैं कि केकेआर ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टॉस गंवाकर बड़ा स्कोर
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारने के बावजूद केकेआर के बल्लेबाजों ने जिस तरह की बैटिंग की वो कमाल था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह आईपीएल में केकेआर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
कैमरन ग्रीन सहित 3 बल्लेबाजों का अर्धशतक
इस मुकाबले में कोलकाता की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। कैमरन ग्रीन 28 गेंद में 52, अंगकृष रघुवंशी 44 गेंद में 82 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे जबकि फिन एलन ने 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली।
अंगकृष रघुवंशी का 5वां अर्धशतक
इनफॉर्म बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंद में 7 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की।
फिन एलन का तूफान
फिन एलन ने केकेआर की विस्फोटक बल्लेबाजी की शुरुआत की। एलन भले ही 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन एक वक्त वह एक सीजन में दो शतक जड़ने के करीब पहुंच गए थे। एलन इस सीजन पहले ही केकेआर के लिए सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं।
केकेआर ने बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड
इस मुकाबले में केकेआर ने अपनी पारी में 22 छक्के जड़े। केकेआर की ओर से फिन एलन ने 10, अंगकृष रघुवंशी ने 7, कैमरन ग्रीन ने 4 और अजिंक्य रहाणे ने एक छक्का जड़ा।
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2026 में यह एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। कोलकाता ने पंजाब का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ मैच में 22 छक्के जड़े थे।
गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई
गुजरात की खराब गेंदबाजी की बात करें तो दो प्रमुख गेंदबाजों ने 50 प्लस रन लुटाए। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 50 और राशिद खान ने 4 ओवर में 57 रन खर्चे। इसके अलावा होल्डर ने 39 और रबाडा ने 40 रन लुटाए।