तिलक वर्मा को पछाड़ा, शॉन मार्श का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा, साई सुदर्शन तो सबसे तेज निकले

  • गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिर्फ 78 पारियों में साई ने अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं।
  • 2022 में पहली बार गुजरात टाइटंस से खेलने का मौका
  • इसके साथ ही ऑरेंज कैप पर हुआ कब्जा

News Ajeet Kumar

Updated:-18 May 2026 At 8;40 PM

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की छवि विस्फोटक बल्लेबाज की नहीं है। इसके साथ भी साई टी20 में काफी सफल हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था। आईपीएल 2026 में भी वह ऑरेंज कैप की रेस में हैं। 2021 में साई ने तमिलनाडु के लिए टी20 डेब्यू किया था। 2022 में उन्हें पहली बार गुजरात टाइटंस के लिए खेलने का मौका मिला।

साई सुदर्शन सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेसाई के तीन हजार टी20 रन पूरे

साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में केकेआर के खिलाफ 53 रनों की नाबाद पारी खेली। पावरप्ले में इंजरी की वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। बाद में वह बल्लेबाजी करने उतरे। अपनी टीम को साई भले ही जीत नहीं दिला पाए लेकिन टी20 क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। 78 पारियों में साई सुदर्शन ने 43.17 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 3017 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक के साथ ही 21 फिफ्टी है।

सबसे तेज तीन हजारी बने साई सुदर्शन

साई सुदर्शन टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम था। आईपीएल 2008 के ऑरेंज कैप विनर मार्श ने 85 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। साई ने उनसे 7 कम पारियां ली हैं। भारतीय खिलाड़ियों में यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था। मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने 90 पारियों में अपने 3000 टी20 रन पूरे किए थे।

सबसे कम पारियों में 3000 टी20 रन

78 – साई सुदर्शन

85 – शॉन मार्श

86 – डार्सी शॉर्ट

86 – डेवोन कॉनवे

87 – क्रिस गेलसाई

इसे भी पढ़ें:- नेपाल के गेंदबाज संदीप लामीछाने ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड

सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप आया

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से शिकस्त दी। 28 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही सुदर्शन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है। साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 554 रन बना चुके हैं।

Leave a Comment