Raghav Chadha Rajya Sabha: BJP में शामिल होते ही राघव चड्ढा का बढ़ गया कद, राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

News By Ajeet Kumar

Updated:- 24 May 2026 At 8:48 AM

  • Raghav Chadha BJP Rajya Sabha: राघव चड्ढा हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. अब उन्हें राज्यसभा में एक अहम जिम्मेदारी मिली है.
  • Raghav Chadha Rajya Sabha: BJP में शामिल होते ही राघव चड्ढा का बढ़ गया कद, राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

राघव चड्ढा को राज्यसभा में अहम जिम्मेदारी मिली है.आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें शनिवार (23 मई) को सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया.

राज्यसभा की एक अधिसूचना में कहा गया, ‘राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.’ अधिसूचना में कहा गया कि राज्यसभा के सभापति ने समिति का पुनर्गठन किया है जो 20 मई से प्रभाव में है.

राघव चड्ढा के साथ इन्हें भी मिली अहम जिम्मेदार

समिति में चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंक कुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी. अन्य सदस्य हैं. राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में कहा, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को राज्यसभा सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है.’’लोकसभा की एक भिन्न अधिसूचना में, अध्यक्ष ने अरविंद गणपत सावंत को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति में नामित किया है और यह निर्णय 21 मई से प्रभावी है.

क्या काम करती है राज्यसभा की याचिका समिति

राज्यसभा की याचिका समिति का प्राथमिक काम सदन के सामने पेश की गई याचिकाओं की जांच करना होता है. समिति कार्यपालिका के कार्य से संबंधित विशेष सार्वजनिक शिकायतों या सामान्य सार्वजनिक महत्व के मामलों की भी जांच करती है. बता दें कि राघव चड्ढा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद चुने गए थे, लेकिन इस साल 24 अप्रैल को उन्होंने पार्टी छोड़ दी. अहम बात यह भी है कि उनके साथ-साथ आप के दो-तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया था

Leave a Comment