ऑरेंज कैप की रेस में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, विराट कोहली के पहुंचे करीब; आज धूम मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी

News By Ajeet Kumar

Updated:- 24 May 2026 At 9:17 AM

IPL 2026 Orange Cap List- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ करो या मरो मुकाबलें में शतक जड़ ना सिर्फ अपनी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में जिंदा रखा, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस में भी लंबी छलांग लगाई।

IPL 2026 Orange Cap List- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने PBKS को प्लेऑफ की दौड़ में जिंदा रखा है, साथ ही कप्तान ने खुद आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। अय्यर के नाम इस सीजन अब 14 मैचों में 55.33 की औसत और 168.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 498 रन हो गए हैं। वह विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के नजदीक पहुंच गए हैं। अगर उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो अय्यर ऑरेंज कैप की रेस में धमाल मचा सकते हैं।

श्रेयस अय्यर 498 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में अब 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं, वहीं उनकी टीम के ओपनिंग बैट्समैन प्रभसिमरन सिंह 510 रनों के साथ ठीक उनके ऊपर 10वें पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 533 रनों के साथ 9वें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 557 रनों के साथ 8वें नंबर पर हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बात इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का यहां दबदबा देखने को मिल रहा है। जीटी के दोनों ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल टॉप-2 में हैं। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे अधिक 638 रन बनाए हैं। वहीं गिल 616 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन 600 रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और एसआरएच के ईशान किशन भी टॉप-5 में हैं।

साई सुदर्शन- 638

शुभमन गिल- 616

हेनरिक क्लासेन- 606

वैभव सूर्यवंशी- 579

ईशान किशन- 569

ऑरेंज कैप की रेस में आज वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल

आज यानी रविवार, 24 मई को आईपीएल 2026 लीग स्टेज का आखिरी दो मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम का नाम भी साफ होगा। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस से तो दूसरा कोलकाता नाइट राइडर्स का दिल्ली कैपिटल्स से है। आज ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की नजरें नंबर-1 के पायदान के साथ-साथ अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाने पर होगी। वहीं केएल राहुल पर भी हर किसी की नजरें रहेंगी

Leave a Comment