News By Ajeet Kumar
Updated:- May 15, 2026 8:10 PM
Today Weather Report: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे ही सही पूरी तरह से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
Today Weather Report: इन राज्यों में आसमान से बरसेगा आग, तो यहां आंधी-तूफान और बारिश का तांडव; IMD का अलर्ट
Today weather report: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे ही सही पूरी तरह से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए व्यापक पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर भारत में गर्मी पर ब्रेक लगने वाला है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश व तूफानी हवाओं का दौर चलने वाला है। जानकारों के अनुसार, इस बार प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। कई जगहों पर दिन के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है, तो कुछ इलाकों में लू का प्रकोप भी जारी है।
उत्तर भारत में राहत के साथ सावधानी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान पर बादलों ने ब्रेक लगाकर रखा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा भी बढ़ गया है। दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में मौसम और भी ज्यादा अस्थिर है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में अंधड़, मध्यम बारिश और ओले गिरने की आशंका है। 15 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से इन राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश में अब बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य और पूर्वी हिस्सों में आंधी-तूफान व बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। कई जिलों में जल जमाव और पेड़ उखड़ने की खबरें भी आई हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे अगले 24 घंटे में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मई से धूप तेज होगी और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। IMD के अनुसार, 6 मई से बुंदेलखंड सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनने की संभावना है, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार के कई जिलों में अलर्ट
मौसम में बदलाव के कारण बिहार के लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान को कंट्रोल में रखा है। मौसम विभाग ने 15 मई को पूर्वी बिहार के पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज और अररिया जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खुली जगहों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और बादलों का मिला-जुला खेल
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बावजूद तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अगले कुछ घंटों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है। वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI 140 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
राजस्थान में लू के साथ आंधी का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मौसम दोराहे पर है। भीषण गर्मी झेल रहे राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और भारी बारिश की संभावना है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं, पूर्वोत्तर भारत में लगातार मौसम बदलाव जारी है। असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, ये गतिविधियां प्री-मानसून की मजबूत दस्तक मानी जा रही हैं। दूसरी ओर दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 70 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से से खराब मौसम में सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की है।
कैसा रहेगा आगे मौसम
अंडमान और निकोबार द्वीप में 18 व 19 जून, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 18-22 जून को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18, 19, 22 और 23 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 जून, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 18-22 जून, मध्य प्रदेश में 18-23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदश में 22 और 23 जून व छत्तीसगढ़ में 18-20 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी भारत की बात करें तो गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 18-24 जून के बीच बारिश का अलर्ट है।