News By Ajeet Kumar
Updated:- 14 May 2026 At 9.18 PM
क्रिकेट को महान अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन यह खेल इतना भी अनिश्चित नहीं माना जाता है कि कोई टीम पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दे जोकि कल्पना से ही परे लगे। हालांकि, ऐसा सच में हुआ है और एक टीम के बल्लेबाजों ने ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया कि 50 ओवर में 822 रन ठोके दिए। ऐसा आज तक किसी भी टीम ने कभी नहीं किया। खास बात यह है कि इस 822 रनों के स्कोर के जबाव में सामने वाली टीम सिर्फ 28 रनों पर ढेर हो गई। कहां हुआ क्रिकेट इतिहास का यह अद्भुत कारनामा आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
जिम्बाब्वे के घरेलू लीग में यह कारनामा हुआ
बता दे कि जिम्बाब्वे की एक घरेलू फर्स्ट-लीग क्रिकेट में हुआ, जो पूरी दुनिया के क्रिकेट इतिहास लिए अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। यह मैच जिम्बाब्वे की दो घरेलू टीमों स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया जहां रनों की जमकर बारिश हुई। इस मुकाबले में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 822/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस परिणाम को और भी आश्चर्यजनक बनाने वाली बात यह थी कि मीथेन लायंस ने जवाब में केवल 28/7 रन ही बना पाए, जिससे स्कॉर्पियंस को अविश्वसनीय 794 रनों की जीत मिली।
1 तिहरा शतक, 1 दोहरा शतक, 1 शतक और एक तूफानी फिफ्टी
टॉस जीतने के बाद स्कॉर्पियंस के कप्तान प्रेज मकाजा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक ऐसा निर्णय जो विपक्षी गेंदबाजों के लिए पूरी तरह से विनाशकारी साबित हुआ। मैच के स्टार विन्फेड मुटेंडे रहे, जिन्होंने मात्र 75 गेंदों में 270.67 के स्ट्राइक रेट से 203 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 23 चौके और 13 छक्के शामिल थे, जिससे यह मुकाबला पावर-हिटिंग का एक शानदार प्रदर्शन बन गया। तकुंडा मडेम्बो ने 143 गेंदों में 302 रनों की शानदार पारी खेलकर नींव रखी, जिसमें 50 चौके और सात छक्के शामिल थे। 272 मिनट तक बल्लेबाजी करने के बाद वे रिटायर आउट हुए। यह कहर यहीं नहीं रुका। गैब्रियल जया मात्र 49 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, उनका स्ट्राइक रेट 224.49 रहा, वहीं विंसेंट मोयो ने 39 गेंदों में 78 रनों की तेज पारी खेली।विशाल जीत स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने अंततः 50 ओवरों में 822/4 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की, जिसमें प्रति ओवर 16.44 का अविश्वसनीय रन रेट रहा। पहली पारी के दौरान पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार लग रही थी, लेकिन मीथेन लायंस के लक्ष्य का पीछा शुरू करते ही पिच अचानक गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बन गई। मीथेन लायंस मात्र 28/7 पर सिमट गई और उसे 794 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।
50 ओवर में 500 से अधिक रन बनाना होता था मुश्किल
बता दे इससे मैच से पहले आधिकारिक 50 ओवर के क्रिकेट में केवल कुछ ही टीमें 500 रन का आंकड़ा पार कर पाई थीं। तमिलनाडु ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 का स्कोर खड़ा किया था, जबकि उसी वर्ष इंग्लैंड ने एक वनडे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 498/4 का शानदार स्कोर बनाया था।