बिहार में आंधी तूफान के साथ हो सकती है भारी बारिश, इन सात जिलों में अलर्ट जारी

News By Ajeet Kumar

Updated 15 May 2026 At 12:59 AM

Bihar Weather Report:- बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। अचानक तेज धूप और गर्मी के बीच उड़ा देने वाला तूफान शुरू हो जाता है। बिजली गिरने लगती है और तेज बारिश शुरू हो जाती है। आज 15 मई को बिहार के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD Patna के मुताबिक बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्से में आज 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने वाली है। साथी बिजली कड़कना और तेज बारिश होगी।

ब‍िहार में आज और कल 7 ज‍िलों के ल‍िए येलो अलर्ट।

बिहार में आज का मौसम भी कई जिलों में बिगड़ने वाला है। सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में मौसम भी खराब रहने वाला है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। यहां हवा की गति 70 से 70 किलोमीटर रहेगी और बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में आज के मौसम की बात करें तो उत्तर पूर्व बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मतलब बिहार के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने वाला है।

पटना में कल का मौसम

पटना में बीते कुछ दिनों में तेज आंधी ने काफी तबाही मचाई थी। कई पेड़ गिर गए थे और काफी नुकसान हुआ था। कल पटना में मौसम की बात करें तो विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं है। पटना में कल अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने वाला है।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान

पश्‍च‍िम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज 34-36 22-24उत्तर मध्‍य ब‍िहार सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, श‍िवहर, समस्‍तीपुर 32-34 22-24उत्तर पूर्व ब‍िहार सुपौल, अरर‍िया, क‍िशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्ण‍िया, कट‍िहार 28-30 20-22दक्ष‍िण पश्‍च‍िम ब‍िहार बक्‍सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल 40-42 22-24दक्ष‍िण मध्‍य ब‍िहार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद 38-40 24-26दक्ष‍िण पूर्व ब‍िहार भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़‍िया 34-36 22-24।

इन 7 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट

सहरसा सुपौल मधेपुरा पूर्णिया कटिहार किशनगंज अररिया गयाजी रहा। सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में बिहार में आंधी-बारिश की वजह से तापमान काफी नीचे आ गया है। सबसे कम तापमान गयाजी में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा।

बिहार में अब तक 115 MM बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस बार सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 से 13 मई तक 115.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 169 फीसदी ज्यादा है।बक्सर में 349% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है 1 से 13 मई के बीचसिवान में 324% ज्यादा बारिश हुई इस दौरान बांका में 304% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Leave a Comment