आईपीएल 2026 में तिलक का आत्मविश्वास और बल्लेबाजी का अंदाज लगातार बेहतर होता दिख रहा है. उनकी यह पारी आने वाले मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा संकेत मानी जा रही है.
News by Ajeet Kumar
Updated :- 15 May 2026 12:07 PM
IPL 2026 Longest Six: धर्मशाला में तिलक वर्मा का धमाका, सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया रिकॉर्ड तिलक वर्मा ने सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया आईपीएल रिकॉर्ड।
IPL 2026 Longest Six:आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर उन्होंने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया. तिलक वर्मा ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि एक ऐसा छक्का जड़ा जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल रहे. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.
107 मीटर का विशाल छक्का बना चर्चा का विषय
तिलक वर्मा ने अपनी पारी के दौरान ऐसा छक्का लगाया, जिसने आईपीएल 2026 का नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने गेंद को 107 मीटर दूर स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया. यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का माना जा रहा है. इस शॉट में तिलक की ताकत और टाइमिंग दोनों साफ नजर आईं. गेंद बल्ले से निकलते ही सीधे स्टैंड्स के पार चली गई और मैदान में मौजूद दर्शक भी इस शॉट को देखकर उत्साहित हो उठे. सोशल मीडिया पर भी उनका यह छक्का तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें :- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, एक ही पारी में बने एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, 794 रनों से जीता मैच
इसे भी पढ़ें:- IPL के बीच हुई दिग्गज क्रिकेटर की मौत, विराट कोहली और युवराज सिंह का रो रोकर हुआ बुरा हाल
बड़े बड़े क्रिकेटर के नाम
बड़े हिटर्स को छोड़ा पीछे इस रिकॉर्ड से पहले टिम डेविड और डेविड मिलर के नाम 106 मीटर लंबे छक्के दर्ज थे. वहीं डोनोवन फेरेरा ने 105 मीटर और कूपर कोनोली ने 104 मीटर का छक्का लगाया था.
तिलक वर्मा निकले सबसे आगे
अब तिलक वर्मा इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि टॉप-5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तिलक इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं.मुंबई इंडियंस के लिए अहम साबित हुई पारी तिलक वर्मा की यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही. उन्होंने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभाई. मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने जिम्मेदारी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे
IPL 2026 Longest Six
इसे भी पढ़ें :- 18 शतक 380 विकेट और 10828 रन बनाने वाले इस इंग्लिश क्रिकेटर ने लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें:- बिहार के एक और लाल का भारतीय टीम में हुआ चयन, IPL में अभी मचा रहे है तबाही