आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स की टीम ने जिस रफ्तार के साथ शुरूआत की थी, बाद में वो उसी रफ्तार से नीचे भी आती दिख रही है। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मैच में भी पंजाब किंग्स जीत नहीं सकी। इस मुंबई-पंजाब मैच (PBKS vs MI) में पंजाब किंग्स को जो हार मिली है, अब वो कोई आम हार नहीं रही है, इस हार ने एक नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) बना दिया है।
News By Ajeet Kumar
Updated:- 15 May 2016 At 3:29 PM
पंजाब किंग्स का हुआ बंटाधार
आईपीएल 2026 जब शुरू हुआ तब पंजाब किंग्स एक ऐसी ताकत बनकर नजर आ रही थी जिसने सबको कहने पर मजबूर कर दिया था कि यही बनेंगे चैंपियन। लेकिन फिर प्रदर्शन में ऐसी गिरावट आई कि लगातार हार ही मिल रही है। सबसे ताजा हार मुंबई की टीम के खिलाफ मिली है। इस हार ने कौन सा नया टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जिसने दुनिया की सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया है, यहां जानते हैं।
पंजाब बनाम मुंबई आईपीएल मैच
धर्मशाला में पिछली बार की रनर-अप टीम पंजाब किंग्स और 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई के लिए अब सारे मैच महज औपचारिकता ही हैं क्योंकि वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। इस मैच में मुंबई की टीम जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मैदान पर उतरी थी।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत
मैच में पंजाब किंग्स की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो सबसे पहले उसके ओपनर्स प्रियांश आर्य (22 रन) और प्रभसिमरन सिंह (57 रन) ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कॉनली (21 रन) के साथ भी कुछ देर तक रन जोड़े।
मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, निचला क्रम चमका
पंजाब किंग्स के शुरुआती 3 बल्लेबाजों के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज लड़खड़ा गए और तीन विकेट कुल 4 रन के अंदर गिर गए। हालांकि इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दिलेरी दिखाई और अफगानी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। जबकि विष्णु विनोद ने नाबाद 15 रन और बार्टलेट ने नाबाद 18 रनों की पारियां खेलकर टीम को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
मुंबई ने की शानदार बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस जब 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ऐसा लगा ही नहीं कि वे प्लेऑफ से बाहर हुई एक टीम हैं। मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने 25 रन, रेयान रिकलटन ने 48 रन, तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 33 गेंदों में 75 रन, शरफेन रदरफोर्ड ने 20 रन और विल जैक्स ने अंतिम क्षणों में 10 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर मुंबई को 1 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।
पंजाब किंग्स ने लगाया हार का पंजा
पंजाब किंग्स की टीम जो शुरुआत में लगातार मैच जीतते हुए बहुत लंबे समय तक अंक तालिका में टॉप पर थी, अब वही टीम 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। इसकी वजह ये है कि उन्होंने लगातार 5 मैच गंवा दिए हैं|
इसे भी पढ़ें:- इंग्लैंड के पूर्व महान महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष टीम की कोच बनाने वाली पहली महिला बनी
इसे भी पढ़ें:- इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL और वर्ल्ड कप में मचा चुके थे तबाही
इसे भी पढ़ें:- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिश गेल का रिकॉर्ड, अब सबसे आगे निकल चुका है कोहली
टी20 क्रिकेट में बना दिया नया वर्ल्ड
रिकॉर्डइसी के साथ पंजाब किंग्स की टीम ने टी20 क्रिकेट जगत में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वो अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट मिलाकर, दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने 200 रन से ऊपर के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारे हैं। इस कड़ी में मुंबई के खिलाफ मिली हार उनकी 200 रन का बचाव करते हुए रिकॉर्ड 10वीं हार थी। इस मामले में दूसरे नंबर पर जो टीम है, वो वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम है जिसने 8 ऐसे मुकाबले गंवाए हैं।
अब पंजाब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी
एक समय पर जो पंजाब किंग्स आसानी से प्लेऑफ में जाती नजर आ रही थी, वो अब मुश्किल स्थिति में फंस गई है। उसके सिर्फ 2 मैच बाकी हैं और उन दोनों ही मैचों में उसे जीत दर्ज करनी होगी जिससे उसके 17 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।लेटेस्ट फोटोज़T20 में पंजाब किंग्स ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की सारी टीमें पिछड़ गईंT20 में पंजाब किंग्स ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की सारी टीमें पिछड़ गई।