विराट कोहली एकमात्र भारतीय, क्रिस गेल नंबर 1; टी20 में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने ही 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है। इस लिस्ट मे विराट कोहली इकलौते भारतीय हैं। पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं।

News By Ajeet Kumar

Updated :- 15 May 2026 At 4:30 PM

विराट कोहली ऐसे ही चेज मास्टर नहीं कहे जाते। आरसीबी के इस स्टार बैटर ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर के खिलाफ चेज करते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली। आईपीएल में चेज करते हुए ये कोहली का तीसरा शतक था जबकि उनके आईपीएल करियर का 9वां शतक था। इस शतकीय पारी के दम पर कोहली ने टी20 प्रारूप में अपने 14 हजार रन भी पूरे किए और वो टी20 में रन के इस आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय भी बने।

टी20 क्रिकेट में इससे पहले भी यानी कोहली से पहले 5 अन्य बल्लेबाजों ने 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है और कोहली भी अब इस खास लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कोहली अब टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए जबकि वो इस प्रारूप में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। टी20 में बात अगर 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की हो तो इस लिस्ट में क्रिस गेल सबसे ज्यादा रन से साथ पहले स्थान पर हैं।

छठे नंबर पर आए विराट कोहली

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अब तक खेले 426 मैचों में 14,027 रन बनाए हैं और वो 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ चुके हैं। वहीं इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड 14,482 रन के साथ मौजूद हैं जबकि तीसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स 14,449 रन के साथ मौजूद हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर 14,284 रन के साथ डेविड वॉर्नर मौजूद हैं जबकि 5वें स्थान पर जोस बटलर हैं जिनके 14,200 रन हैं। कोहली अब 14,027 रन के साथ छठे स्थान पर आ गए।

इसे भी पढ़ें :- इंग्लैंड में महान महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष टीम की कोच बनने वाले पहली महिला बनी

इसे भी पढ़ें:- IPL के बीच हुई दिग्गज क्रिकेटर की मौत, विराट कोहली और युवराज सिंह का रो रोकर हुआ बुरा हाल

टी20 में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल- 14,562 रनकिरोन पोलार्ड- 14,482 रनएलेक्स हेल्स- 14,449 रनडेविड वॉर्नर- 14,284 रनजोस बटलर- 14,200 रनविराट कोहली- 14,027 रन

Leave a Comment