कौन हैं रतिंद्र बोस, जिनके बंगाल विधानसभा का स्पीकर बनते ही बन गया नया इतिहास

विपक्ष की भूमिका में बैठी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पद के लिए अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था, जिससे बोस के निर्वाचन का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया और वे निर्विरोध चुन लिए गए।

News By Ajeet Kumar

Updated:- May 15, 2026 07:20 PM

पश्चिम बंगाल की नवगठित 18वीं विधानसभा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रतिंद्र बोस को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। स्वतंत्रता के बाद के इतिहास में यह पहला अवसर है जब उत्तर बंगाल के किसी विधायक को इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रतिंद्र बोसे के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने ध्वनि मत के माध्यम से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सदन में मौजूद सभी 207 भाजपा विधायकों ने एकमत होकर बोस के पक्ष में समर्थन दिया।

विपक्ष की भूमिका में बैठी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पद के लिए अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था, जिससे बोस के निर्वाचन का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया और वे निर्विरोध चुन लिए गए।

विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए रतिंद्र बोस ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और जरूरत पड़ने पर अनुभवी विधायकों से मार्गदर्शन लेंगे। स्पीकर की कुर्सी संभालने से पहले उन्होंने कहा, “अगर मैं चुना जाता हूं तो मैं ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा।”

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में हालिया चुनावों में मिली भारी जीत के बाद भाजपा के पास 207 विधायकों का प्रचंड बहुमत है। ऐसे में रतिंद्र बोस का चयन महज एक औपचारिकता माना जा रहा था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को ही कूचबिहार दक्षिण से विधायक बोस के नाम की घोषणा पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:- महज 6 घंटा में वाराणसी से कोलकाता पहुंच सकते हैं, समय की होगी बचत

इसे भी पढ़ें:- बरेली में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, तीनशेड के साथ 300 मीटर ऊपर उड़ा युवक, टूटे हाथ और पैर

इसे भी पढ़ें :- इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL और वर्ल्ड कप में मचा दिया था धमा

इसे भी पढ़ें ;- जिम्बाब्वे में बने 50 ओवर में इतिहास का सबसे ज्यादा रन, एक ही पारी में बने एक तिहरा शतक एक दोहरा शतक और एक शतक, टीम को मिला 794 रनों से जीत

उत्तर बंगाल को बड़ा राजनीतिक संदेश

रतिंद्र बोस का अध्यक्ष चुना जाना केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। वह उत्तर बंगाल के पहले ऐसे विधायक हैं जो विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। पिछले एक दशक में उत्तर बंगाल भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ के रूप में उभरा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नियुक्ति के जरिए भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के मतदाताओं और नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक रणनीतिक संदेश दिया है।

Leave a Comment