वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ अद्भुत रिकॉर्ड: 8वीं बार छक्के से खोला खाता, IPL 2026 में पहली गेंद पर सिक्स लगाने का भी बनाया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धूम मचा रखी है। बुमराह, हेजलवुड, बोल्ट, रबाडा की पिटाई के बाद उन्होंने अब मिचेल स्टार्क को भी नहीं बख्शा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव ने पहली गेंद पर छक्का लगाने का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया।

News By Ajeet Kumar

Updated:- 18 May 2026 At 7:48PM

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जलवा एक तरफ और पूरी लीग का रोमांच एक तरफ है। इस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने सीजन की टीआरपी का पूरा बोझ अपने कंधों पर उठा रखा है। उसका कारण है उनकी धाकड़ बल्लेबाजी, मैच दर मैच एक से बड़े एक गेंदबाजों की धुनाई करने का हुनर उनका थमा नहीं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों पर बल्ला घुमा-घुमाकर छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज ने एक अद्भुत रिकॉर्ड बना लिया है।

तीसरी बार पहली गेंद पर जड़ा छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में लुंगी एनगिडी के खिलाफ बेहतरीन छक्का लगाकर अपना खाता खोला। साथ ही इस सीजन उन्होंने तीसरी बार अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। ऐसा करने के मामले में वैभव अब शाहरुख खान, सुनील नरेन और देवदत्त पडिक्कल की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अगर आईपीएल में छक्के से खाता खोलने की बात करें तो वैभव ने 8वीं बार यह कारनामा कर दिखाया है।

इसे भी पढ़ें:- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिश गेल का रिकॉर्ड, अब ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

इसे भी पढ़ें :- तिलक वर्मा ने लगाया इतना बड़ा छक्का, जिसकी लम्बाई जानकार हो जाएंगे हैरान

इसे भी पढ़ें :- इंग्लैंड के महान महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, पुरुष टीम की कोच बनने वाली पहली महिला बनी

इसे भी पढ़ें :- भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, की युज़वेंद्र चहल की बराबरी, जाने क्या है रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को लगा बड़ा झटका, हुआ रेस से बाहर

इसे भी पढ़ें :- IPL के बीच मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, 10 साल से साथ रहे खिलाड़ी ने छोड़ा साथ

वैभव से आगे कोई नहीं…

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 बार छक्के से खाता खोलने का रिकॉर्ड है। आईपीएल 2026 में तो इस खिलाड़ी ने पांच बार यह कारनामा किया है और इस मामले में उनसे आगे कोई नहीं है। जबकि पिछले सीजन तीन बार उन्होंने सिक्स के साथ खाता खोला था। जबकि एक सीजन में तीन बार पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के मामले में वैभव चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

Leave a Comment