Bihar Weather: मौसम का डबल अटैक, बिहार में 72 घंटे आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट

Bihar Weather: मौसम का डबल अटैक, बिहार में 72 घंटे आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट

Edited By: Ajeet Kumar
Updated: Sat, 09 May 2026 7:01 AM (IST)

बिहार में अचानक मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बिहार के लिए अगले 72 घंटों के लिए आंधी, बारिश और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित कई जिलों में अगले 72 घंटे आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

Bihar में मई की तपती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि लोगों को लू और उमस से राहत मिल गई। शुक्रवार को Patna में शाम करीब 4 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
इसके बाद तेज हवा, धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। कई इलाकों में लोगों को दुकानों और घरों में शरण लेनी पड़ी।

तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगले 72 घंटे बिहार के लिए बेहद संवेदनशील


भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों को बिहार के लिए बेहद अहम और संवेदनशील बताया है। विभाग के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से सक्रिय हो गई हैं, जिसकी वजह से मौसम लगातार बदल रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

इन जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट


बिहार के लिए अगले 72 घंटे बहुत ही संवेदनशील है। बिहार में पटना समेत गया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खासतौर पर ठनका गिरने के खतरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। जरूरत नहीं होने पर घरों से बाहर निकलने से बचने की भी अपील की गई है।

किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों को नुकसान का खतरा


बदले मौसम की वजह से राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।


पटना में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात ने ली तीन की जान, एक दर्जन से ज्यादा घायल

ग्रामीण इलाकों में किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 11 मई के बीच बिहार में मौसम लगातार खराब बना रह सकता है।

राहत भी, आफत भी… मौसम का डबल गेम


बिहार में फिलहाल मौसम राहत और आफत दोनों का संदेश लेकर आया है। एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है, तो दूसरी तरफ आंधी, तेज बारिश और ठनका का खतरा डर बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले तीन दिन राज्य के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Comment