नेपाल के पीएम बालेन शाह को बड़ा झटका, भारत से जुड़े मामले पर SC ने सुनाया फैसला; उम्मीदों पर फिरा पानी
News By Ajeet Kumar
Updated :- 16 May 2026 At 8:36 Amr
Nepal Custom Duty: नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने आम जनता को राहत देते हुए एक फैसला सुनाया है, जिसके चलते भारत-नेपाल बॉर्डर से लाए जा रहे सामानों पर कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा. प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत-नेपाल बॉर्डर से 100 रुपये की कीमत से ज्यादा सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी लगाने का फैसला लिया था.
High Court ने लगाई नेपाल सरकार को फटकार
Nepal News: नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सत्ता में आते ही लोगों द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर से रोजमर्रा के सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी लगाने का फैसला लिया था. उनके इस नियम पर अब पानी फिर चुका है. बता दें कि नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने आम जनता को राहत देते हुए बालेन सरकार के इस फैसले पर ब्रेक लगा दिया है. यानी अब बॉर्डर पार कर रहे लोगों को 100 रुपये से ज्यादा के सामान पर सीमा शुल्क नहीं देना होगा. कोर्ट ने साफतौर पर आदेश दिया है भारत से नेपाल लाए जा रहे 100 रुपये से ज्यादा वाले सामानों पर फिलहाल कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा.
इसे भी पढ़ें :- भारत ने लगाई चीनी के निर्यात पर रोक, अगले आदेश तक लागू रहेगा नियम
इसे भी पढ़ें :- नेपाल सरकार को भारत ने दिया झटका, घरेलू समानों पर लगाई रोक
इसे भी पढ़ें:- ममता बनर्जी का नया अवतार, वकील बन पहुंची High Court